फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी की रेल पटरी पर मिली लाश

Wed, 24 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी की जेल रोड क्रासिंग के करीब रेल पटरी पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। कमर के नीचे लगी चोट के कारण उसकी मौत हो गई थी। खोजबीन के लिए निकले परिजनों को काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई। नगर कोतवाली के मकंद्रूगंज चौक घंटाघर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता (50) की लोहे के सामानों की दुकान है। हर दिन की तरह बुधवार को भी वह तड़के मार्निंग वॉक पर निकले थे। करीब सात बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग परेशान हो उठे। लोग उनकी खोजबीन में निकले। जेल रोड क्रासिंग के करीब एक शव मिलने की खबर पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखते लोग चीख पड़े। रेल लाइन पर मिली लाश अरविंद की थी। कमर के नीचे चोट लगने से उनका पेट फट गया था।
विज्ञापन


चौक घंटाघर निवासी व्यवसायी अरविंद का स्वभाव बेहद सरल था। भाई अशोक के निधन के बाद उन्होंने भाभी से ही विवाह किया था। मृत भाई के चार बेटे हैं। जबकि उनकाकेवल एक ही बेटा है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो कई दिनों से अरविंद तनाव में दिखाई पड़ रहे थे। हालांकि उनकी परेशानी परिवार के लोगों को मालूम थी कि नहीं, यह कोई बता नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें