फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार की हुई मौत

Sun, 11 Dec 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में रविवार की सुबह एक ट्रक से टेंपो पर धक्का लग गया। इससे टेंपो पर सवार भिखारी (48) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य सवार बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर दो दिन पूर्व घायल शिवजतन (65) ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

  चोपन थाना क्षेत्र के वेलकप गांव का निवासी भिखारी पुत्र शंभू रविवार की सुबह एक टेंपो पर सब्जी लादकर बेचने के लिए ओबरा की ओर जा रहा था। टेंपो पर चार अन्य लोग भी सवार थे। पटवध गांव के पास पहुंचने पर वहां एक ट्रक पहले से पलटा हुआ था। उसी के पीछे आकर एक दूसरा ट्रक खड़ा हो गया, जबकि दूसरे ट्रक के पीछे टेंपो थी जिस पर भिखारी सवार था। आगे निकलने की जगह न होने के नाते दूसरे ट्रक का चालक ट्रक बैक करने लगा। इस दौरान टेंपो में दाहिने ओर आगे बैठा भिखारी ट्रक की चपेट में आ गया। धक्का लगने पर वह टेंपो से नीचे गिर गया और ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक को टेंपो पर सवार अन्य लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जबकि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। उधर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव में शुक्रवार को बोलेरो के धक्के से घायल शिवजतन पुत्र स्व. जगेश्वर की रविवार की सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जगेश्वर को सिर में गंभीर चोट आई थी लेकिन परिवार वाले पैसे की कमी के नाते उसे लेकर वाराणसी नहीं जा सके। सुबह करीब सात बजे उसने दम        तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें