पीजी कालेज चौराहे पर बुधवार की शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल व्यवसायी डॉ. बृजेश यादव की तहरीर पर उसके दो सौतले भाइयों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। साथ ही फायरिंग से सोनांचल में पहली बार गैंगवार की बात होने लगी है। क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पूरे घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
पुलिस के मुताबिक बृजेश की तहरीर पर उसके सौतेले भाई यादवेंद्र और राजेश्वर प्रसाद यादव निवासी श्रीनगर कालोनी पहड़िया वाराणसी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि ओबरा सीओ प्रवीण यादव के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी और ओबरा थानाध्यक्ष को हमलावरों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया हैै। बता दें कि बीते 21 फरवरी 2014 को बृजेश के पिता स्व. रामनारायण यादव की स्थानीय बिल्ली पोखरा स्थित आवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में डॉ. बृजेश यादव को अपने ही पिता को गोली मारने के मामले में आरोपी बनाया गया है। एवं चंदन यादव भी मामले में आरोपी है।