फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जलकर मौत

Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली के बसौधा गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से लगने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता प्रेमनाथकी तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील, ससुर कैलाश समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। बुधवार को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने अनीता (25) पत्नी सुनील गुप्ता के शव का पंचनामा करवाया। एएसपी मुख्यालय शंभूशरण यादव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वर्ष 2012 में चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के बीरबलपुर निवासी प्रेमनाथ गुप्ता ने अपनी बेटी अनीता की शादी बसौधा गांव निवासी सुनील गुप्ता के साथ की थी। मंगलवार की रात अबूझ हाल में अनीता की उसी कमरे में झुलसने से मौत हो गई। इसकी जानकारी बुधावार की सुबह घरवालों और ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। जले शव को देख लोगों की रूह कांप जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर एएसपी , नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार और कोतवाल अबरार अहमद ने शव पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण की।

उधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और उसके परिवार के लोगों पर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी। उनका कहना था कि दहेज के लिए अनीता को प्रताड़ित किया जाता था। जिला अस्पताल मेें दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमामर्ट करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर  दिया। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतका के मायके वाले जो तहरीर देंगें उसके आधार पर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई   की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें