फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसी फोर्स

Wed, 09 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 नक्सललियों की तलाश में मंगलवार को मांची थाना क्षेत्र के मड़पा समेत अन्य जंगलों में फोर्स के साथ नक्सल एएसपी अवधेश सिंह ने सघन कांबिंग की। इस दौरान फोर्स ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे मेें पूछताछ की और उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता ने कई सुरंगों की जांच की।
विज्ञापन


पड़ोसी बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड प्रांत में नक्सलियों की बढ़ रही गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने नक्सल क्षेत्र के सभी थानों और पुलिस चौकियों को एलर्ट कर दिया है। एसपी के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर फोर्स के साथ नक्सल आपरेशन एएसपी डा. अवधेश सिंह ने मांची, मड़पा, देवहार, चड़गड़ा जंगल में कांबिंग शुरू की। साथ में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पीपी सिंह, पन्नूगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंदेल, मांची थानाध्यक्ष रमाकांत पांडेय, डाग स्क्वार्ड टीम व बम डिस्पोजल दस्ता भी शामिल था। भारी संख्या में फोर्स को देख ग्रामीण घबरा जा रहे थे। क्योंकि पूर्व में इन क्षेत्रों में नक्सलियों की सक्रियता थी। एएसपी ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसके बारे मेें तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचित करें। सूचना देने वालों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक कांबिंग जारी थी। एसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि नक्सल इलाकों में लगातार कांबिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें