कोतवाली क्षेत्र के खरुआव गांव के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार समीमुन्निशा (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी घोरावल ले जाया गया, यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठक कर महिड़ान की ओर जा रही थी। बाइक मेें दुपट्टा फंसने से हादसा हुआ। घरवालों ने शव का पीएम कराने इंकार कर दिया।
सुबह करीब नौ बजे चोपन थाना गुर्मा गांव निवासी समीमुन्निशा पत्नी मो. अलीम अपने बेटे अख्तर के साथ बाइक से मड़िहान थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के मिट्टी में शरीक होने के लिए जा रही थी। अभी बाइक सवार मां-बेटे खरूआव गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर पहुंचे थे कि महिला का दुपट्टा बाइक में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी। खून से लथपथ हालत में बेटा अख्तर आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। महिला के घरवाले शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर उसे लेकर चले गए।