फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के घर चोरी के आरोपी दबोचे गए

Wed, 28 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने व्यवसायी शैलेंद्र दूबे के घर से हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने नगर के हाईडिल मैदान के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लाखों का जेवरात, मोबाइल, 28 हजार नकद बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। बुधवार को एसपी लल्लन सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक 30 अक्तूबर दिवाली की रात व्यवसायी शैलेंद्र दूबे के मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये नकद और कई लाख के सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान चोरी किया था। इसके खुलासे के लिए एएसपी मुख्यालय सीपी शुक्ला, सीटी सीओ धनंजय मौर्य की निगरानी में दो टीम लगी थी। बुधवार की दोपहर करीब पौने एक बजे हाइडिल मैदान के पास से कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने इस मामले में तीन चोरों को पकड़ा। पकड़े गए झारखंड के डालटेनगंज एवं हालपता अनपरा थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी चोर राजेश पासवान, भवनाथपुर निवासी कृष्णा पासवान और अजय पासवान के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त उपकरण, 2800 रुपये नकद, दो कैमरा, कई मोबाइल, दो घड़ी, सोने का लाकेट, मांगटीका, नथिया, एक जोड़ा सोने का झुमका सोने का कान का चैन सेट आदि सामान मिला। एसपी ने चोरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की     घोषणा की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें