फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
350 मीटर की निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की शाम सैकड़ों युवकों ने 350 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज तथा हाथ में कैंडल लेकर शहर भर में मार्च किया।
विज्ञापन


इसके बाद चौक स्थित अमर सेनानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमापर माल्यार्पण किया। वहीं खोड़ारे व मसकनवां सहित अन्य क्षेत्रों में अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहर में कैंडल मार्च की अगुवाई सूरज सिंह ने किया।

उधर बालपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकेडमी के छात्र छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य पिंकी सिंह, सुमन तिवारी, विनीता पांडेय, श्वेता शुक्ला, सुधा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मसकनवा के हथियागढ़ बाजार में भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया। आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर अनूप शुक्ल, मनोज तिवारी, पवन पांडेय, बबलू गुप्ता, सोनू वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें