फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत के मौत का कारण तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डिबुलगंज विस्थापित बस्ती में शुक्रवार की शाम बरामद हुए शव के मामले में पुलिस ने शनिवार को कई लोगों से पूछताछ की। परिजनों के हत्या की आशंका पर पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस आशनाई के बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

डिबुलगंज के अजीत भारती(23) का शव शुक्रवार को उसके घर से कुछ ही दूरी पर पाया गया था। वह पांच दिनों से अपने घर से लापता था जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। अजीत पेशे से चालक के पद पर कार्यरत था। फिलहाल अजीत की मौत का कारण लगाने में अनपरा पुलिस जुटी है। परिजनों के अनुसार उसके पुत्र की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस आशनाई वाले बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अजीत के मौत के कारणों पर ही पूरा मामला टिका हुआ है। जांच में हर पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें