फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल ग्राम पंचायत के जड़कढ़वा में शनिवार को ट्रांसफार्मर के समीप एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने रामेलाल गोड़ (25) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब दो बजे रामलाल गोड़ (25) निवासी टोला जड़कढ़वा का शव ट्रांसफार्मर के नीचे मिला। माना जा रहा है कि उक्त ग्रामीण ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मुन्नीलाल ने बताया कि उनका बेटा अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए दिन में 11 बजे के करीब तालाब की तरफ गया था। जहां आते वक्त रास्ते में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वहीं पर हम लोगों को मृत अवस्था में लगभग दो बजे मिला। रविवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रामलाल का चार वर्ष का एक पुत्र व एक वर्ष की पुत्री है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें