फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल पति की मौत, पत्नी के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छतेहरी गांव में तीन दिन पूर्व दंपती की आपस में मारपीट हो गई। शुक्रवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक संजय (28) की मौत हो गई। घरवाले शव को घर ले आए और जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले युवक के जीजा रामविलास के तहरीर पर पुलिस संजय की पत्नी पूजा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 21 नवंबर को किसी बात को लेकर संजय (28) और उसकी पत्नी पूजा (24) के बीच मारपीट हो गई। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया था। घटना की जानकारी होने पर पूजा के मायके वाले उसे बीएचयू वाराणसी उपचार के लिए ले गए, जबकि संजय के घरवाले उसको वाराणसी के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। शुक्रवार की भोर में उपचार के दौरान संजस की मौत हो गई। यहां से घरवाले शव को अपने घर ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि टेकार गांव निवासी मृतक के जीजा रामविलास की तहरीर पर पूजा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादी का आरोप है कि पूजा अपने पति के सिर में वार कर दी थी, जिससे उसकी मौत हुई है। पूजा का भी उपचार चल रहा है। कहा कि दंपती में किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें