फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के करमा बाजार के समीप सोमवार की रात बोलेरो के धक्के से धौरहरा गांव निवासी नंदकिशोर यादव (45) पुत्र रामप्रसाद यादव की मौत हो गई। वह एक बीयर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। उधर दुर्घटना के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पीएचसी केकराही भेजा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी नंदकिशोर यादव करमा में स्थित एक बीयर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। सोमवार की रात सेल्समैन दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। करमा बाजार से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर घोरावल राजवाहा पर हीरालाल मौर्या के घर के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो ने नंद किशोर को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सुचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही शव का पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। सिटी सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि बोलेरो को कब्जे में लेकर अन्य कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें