फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मध्य प्रदेश की पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मध्य प्रदेश की कोरिया पुलिस ने रविवार की रात लुटेरे की तलाश में राबर्ट़्सगंज नगर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस को व्यापारी से लूटपाट करने वाले लुटेरे की तलाश है। लुटेरे के मोबाइल का लोकेशन मिलने पर छापेमारी हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के कोरिया जिले में दिसंबर 2018 में बाइक सवार दो बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से करीब 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। दो दिन पूर्व लूट में शामिल एक लुटेरे के मोबाइल का लोकेशन राबर्ट्सगंज नगर में मिला। रविवार की रात 11 बजे कोरिया जिले की पुलिस ने राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर मोहल्ले में स्थित एक मकान में छापेमारी की। लेकिन यहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अंबेडकर नगर समेत अन्य जगहों पर भी दबिश दी, मगर निराशा ही हाथ लगी। सोमवार को एमपी पुलिस खाली हाथ लौट गई। उधर कोतवाली पुलिस का कहना है कि एमपी की पुलिस ने उनसे सहयोग नहीं मांगा, इसलिए छापेमारी में नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें