फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की दुकानों में आगए चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। सोमवार देर शाम देवसर इलाके में बिना अनुमति स्थापित चार पटाखों की दुकानों में क्रमवार आग भड़कने से हुए विस्फोट में मची भगदड़ मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मंगलवार केस दर्ज कर देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देव दीपावली, एकादशी के मौके पर देवसर बाजार के बाहर स्थित हायर सेकेंड्री स्कूल मैदान और मिनी स्टेडियम के पास करीब आधा दर्जन पटाखे की दुकान बिना अनुमति सजा दी गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। देर शाम किसी वजह से एक पटाखे की दुकान में आग भड़की इसके बाद धमाका होने लगा। इसके चपेट में तीन और दुकानों के आने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। देव दीपावली के मौके पर स्टेडियम में पटाखा जलाने जुटे लोग इधर उघर भागने लगे। सूचना के बाद पुलिस के साथ मौके पर फायर बिग्रेड के कर्मी पहुंचे तब आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन करीब दो लाख के पटाखे बिन जलाए ही खाक हो गए। इस संबंध में देवसर जियावन के नगर निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने बताया कि दीपावली के मौके पर कुछ लोगों को पटाखा बेचने के लिए शर्तों के साथ चार दिन की प्रशासनिक अनुमति दी गई थी। लेकिन बिना सूचना आधा दर्जन लोगों ने सोमवार को दुकानें लगा लिया। संबंधित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में यूसूफ अंसारी, राजकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें