सोनभद्र। जिले के विभिन्न थानों क्षेत्रों में सोमवार को भी अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। राबर्ट्सगंज कंजड़ बस्ती मेें छापेमारी कर पुलिस शराब बनाने के लिए रखे गए तीन क्ंिवटल लहन को नष्ट कर दिया। इस दौरान भट्टियों को भी तोड़ा गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब का कारोबारी करने वाले फरार हो गए थे। उधर सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को 25 लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा।
सुबह लगभग सात बजे राबर्ट्सगंज तहसील के समीप कंजड़ बस्ती मेें कोतवाल सीपी पांडेय हमराहियों के साथ छापेमारी की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब का कारोबार करने वालों को भनक लग गई थी और वे फरार हो गए। कोतवाल के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने फावड़े से जमीन के अंदर गाड़कर रखे गए शराब बनाने के लहन को बाहर निकाल कर नष्ट किया। शराब बनाने के लिए भट़्िटयों को भी तोड़ा गया।
सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब तीन क्ंिवटल लहन को नष्ट कर दिया गया। सुकृत चौकी इंचार्ज रामप्रवेश कुशवाहा ने कई स्थानों पर छापेमारी कर 25 लीटर अवैध शराब के साथ तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों क खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। उधर घोरावल कोतवाली इलाके मेें कोतवाल आशीष सिंह, करमा में थानाध्यक्ष राकेश राय, शाहगंज में अमित सिंह के नेतृत्व मेें अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी हुई।