फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के घर पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मदार गांव निवासी अतवरिया (85) पत्नी स्व. लक्खन मदद के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है। मंगलवार को सदर तहसील में न्याय की आस लेकर पहुंची वृद्धा को निराश लौटना पड़ा। उसका आरोप है कि एक युवक ने उसके मकान में कब्जा कर लिया है। उसने कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन अभी तक उसका मकान खाली नहीं हुआ।
विज्ञापन

अतवरिया ने बताया कि वह भीख मांग कर जीवकोपार्जन करती है। कई वर्ष पूर्व सरकार ने उसके पति के नाम से आवास दिया था। उस आवास पर एक युवक ने कब्जा कर रखा है। इसकी जानकारी उसने कई बार तहसील के अधिकारियों और पुलिस को दी थी। दो-बार मौके पर पुलिस ने जाकर मामले की जांच भी कर चुकी है। फिर भी उसका आवास अभी तक खाली नहीं हुआ है। उसने बताया कि वह एक कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रही है। उस पर भी आरोपी व्यक्ति की नजर है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि अतवरिया का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें