फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
‘तावडू में किसी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा’
विज्ञापन

- डीएसपी ने कहा- जनता व पुलिस के सहयोग से क्षेत्र को किया जाएगा अपराध मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। पुलिस जनता की हितैषी है। जनता को भी चाहिए कि वह पुलिस का हर संभव सहयोग करे। जनता के सहयोग से ही पुलिस क्षेत्र को अपराध मुक्त बना सकती है। जनता व पुलिस दोनों ही एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। जनता के सहयोग के बिना किसी भी सफलता को हासिल करना असंभव है। जनता पुलिस को भरपूर सहयोग करे। यह शब्द तावडू के नवनियुक्त डीएसपी अनिल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला नूंह पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तावडू क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र में जुआ, सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर पूर्णतया: अंकुश लगाने के लिए जल्द ही एक टीम का गठन कर इन धंधों में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति कानून को ताक पर रखकर अवैध कार्य में संलिप्त पाया गया तो उसे बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पूरी तरह पालना करते हुए अवैध खनन किसी भी हालत में नहीं करने दिया जाएगा। नगर के नए व पुराने बस अड्डे पर अवैध रूप से खडे़ होने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें