फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मोटर मालिक समेत दस के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओवरलोड गिट्टी-बालू लोडेड वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में उपसंभागीय परिवहन अधिकारी की तहरीर पर पांच ट्रक मालिक और उतने ही चालकों के खिलाफ सार्वजनिक संपति निवारण अधिनियम का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व लोढ़ी गांव के समीप चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे पांच ट्रकों को पकड़ लिया। लेकिन ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों के मालिक सुनील सिंह, अनिल सिंह, विजय गुप्ता, रमाशंकर शुक्ल और सुनील कुमार सिंह और उक्त सभी अज्ञात चालकों के खिलाफ सार्वजिनक संपति निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। एआरटीओ का आरोप है कि आरोपीण क्षमता से अधिक बालू-गिट्टी ट्रकों पर लादकर सड़क को क्षति पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें