फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में नहा रहे दो दोस्त डूबे

Thu, 14 Jun 2018 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
बरहज के घाघरा नदी में स्नान से पूर्व पीपा पुल पर सेल्फी लेते सभी दोस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। नगर से सटे पीपा पुल के पास नहाने गए दो दोस्त घाघरा नदी में डूब गए। साथ गए चार अन्य साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक छात्रों का पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खुदियां मिश्र निवासी शुभम मिश्रा पुत्र रामसुजान और धीरेंद्र प्रजापति पुत्र मुन्नीलाल, नीरज पुत्र एसके तिवारी, शिवम पुत्र धनंजय, पुरैना शुक्ल के कुश शुक्ल पुत्र जयशंकर और परसियां तिवारी के सूरज पुत्र धीरज तिवारी बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइस से घाघरा नदी पर बने पीपा पुल के पास नहाने गए थे। ये सभी अलग-अलग कॉलेज में पढ़ते हैं और गर्मी की छुट्टी में घर आए हुए हैं। सभी दोस्तों ने पहले एक साथ सेल्फी ली और फिर पांच युवक नदी में पीपा पुल के दक्षिणी घाट पर स्नान करने लगे। एक दोस्त नीरज बाइक पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी बीच धीरेंद्र और शुभम गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख अन्य दोस्त शोर मचाने लगे। दोस्तों और घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
सूचना पाकर पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों का कहना है कि शुभम मथुरा के निजी संस्थान से पॉलीटेक्निक और धीरेंद्र बीआरडी पीजी कॉलेज से स्नातक कर रहा है। अन्य साथी दिल्ली, लखनऊ आदि जगहों पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम अरुण कुमार सिंह, एसओ रामधारी मिश्र और इंस्पेक्टर जेपी सिंह यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जाल व नाव के सहारे काफी तलाश के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक रामधारी मिश्र ने बताया कि डूबे दोनों छात्रों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें