सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को घायल महिला की तहरीर पर एक फाइनेंस कर्मी अरविंद समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता गुड्डी का कहना है कि वह बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा है। फीस जमा करने के लिए वह एक निजी एक कंपनी से 30 हजार क्रेडिट लोन ली थी, जिसका भुगतान समय से करती आ रही है। उसका आरोप है कि चार जनवरी की पूर्वाह्न 11 बजे उक्त कंपनी के कुछ लोग उसके घर किश्त लेने के लिए गए। उसने कहा कि सात जनवरी को किश्त जमा करूंगी तो वे लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस का कहना है कि गुड्डी की तहरीर पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी अरविंद समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।