फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक में नियुक्ति की जांच के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएवी इंटर कालेज के प्राथमिक अनुभाग में दो सहायक अध्यापकों की नियुक्ति अनियमित मिलने के बाद अब मारुति इंटर कालेज एदिलपुर के प्राथमिक अनुभाग में हुई नियुक्तियों का मामला भी गरमा गया है। प्राथमिक अनुभाग में तीन शिक्षकों की अनियमित नियुक्ति का आरोप लगा है। डीआईओएस ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को पत्र लिखकर काफी समय से लंबित जांच को पूरी करने की मांग की है। डीएवी इंटर कालेज और मारुति इंटर कालेज एदिलपुर के प्राथमिक अनुभाग में हुई अनियमित नियुक्तियों की शिकायत मिलने पर डीआईओएस ने तत्कालीन जिलाधिकारी सीबी सिंह से इसकी जांच कराने का अनुरोध किया था। डीएम की ओर से गठित एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएसटीओ, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और बीएसए के पैनल ने डीएवी इंटर कालेज के प्राथमिक अनुभाग की जांच पूरी कर चुका है। इसमें दो शिक्षकों की नियुक्तियों को अनियमित ठहराया था। अनियमितता के लिए डीआईओएस कार्यालय के लिपिक योगेंद्र सिंह और तत्कालीन डीआईओएस चंद्रजीत यादव को दोषी ठहराया गया था। योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। नियुक्तियों पर अभी जेडी कार्यालय से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस बीच डीआईओएस ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को पत्र लिखकर मारुति इंटर कालेज एदिलपुर के प्राइमरी अनुभाग में हुई अनियमित नियुक्तियों की लंबित जांच को पूरी करने की मांग की है। सूत्रों की माने तो इन विद्यालयों में बिना पद और शासन तथा निदेशालय की अनुमति के बिना नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्तियां की गई थीं।
विज्ञापन


डीएवी इंटर कालेज के प्राथमिक अनुभाग की नियुक्तियों की जांच हो चुकी है। इसी के साथ मारुति इंटर कालेज एदिलपुर के प्राथमिक अनुभाग में हुई नियुक्तियों की भी जांच करनी थी जो अभी तक लंबित है। इस बारे में पैनल के वरिष्ठ अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व से जांच जल्द पूरी करने का अनुरोध किया गया है। - डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें