फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जांचल में मध्य प्रदेश से लाकर बेची जा रही शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जांचल में अंग्रेजी शराब व बियर की आपूर्ति ठप होने से जहां शराब प्रेमी परेशान है वहीं इसका लाभ कुछ ढाबा संचालक व दुकानदार मध्य प्रदेश की शराब बेचकर उठा रहे है। क्षेत्र में शराब व बियर की किल्लत से परेशान लोग मध्य प्रदेश की शराब ब्लैक में खरीदने को विवश है।
विज्ञापन

नई आबकारी नीति के तहत एक अप्रैल से शराब के ठेकों में बार कोडिंग युक्त शराब की बिक्री होनी है । जिससे शराब की आपूर्ति बाधित हो गयी है। कोडिंग से शराब की आपूर्ति लडखड़ाने का लाभ कुछ दुकानदार व ढाबा संचालक मध्य प्रदेश से शराब लाकर ऊंचे दाम पर बेचकर उठा रहे है। सूत्रों की मानें तो ब्रांड के अनुसार प्रति बोतल 300 से 500 रुपये अधिक वसूला जा रहा है। शराब व बियर न होने से ऊर्जांचल के अधिकांश दुकानों में ताला लग गया है। ऊर्जांचल भौगोलिक रूप से मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, जिसका फायदा अवैध कारोबारी उठा रहे है।
औड़ी मोड़ पर एक ढाबा संचालक के यहां बुधवार की सायं शराब लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ दुकानदार भी मोबाइल फोन से शराब बेच रहे है। दुकान पर जाने वाले ग्राहकों को बाकायदा फोन नंबर उपलब्ध करा रहे थे। लगभग एक सप्ताह से आपूर्ति बाधित रहने के कारण शराब प्रेमी भी परेशान नजर आ रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा ने बताया कि आपूर्ति बुधवार से शुरू हो गयी है, जल्द ही दुकानों पर शराब व बियर की किल्लत समाप्त हो जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें