फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा समेत दो के खिलाफ छेडख़ानी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में तीन दिन पूर्व छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने पीड़िता के जीजा समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर आपबीती सुनाई थी। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित युवती लोढ़ी स्थित एक महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। दो अप्रैल की दोपहर ढाई बजे कालेज से वह घर जाने के लिए निकली। आरोप है कि रास्ते में उसका जीजा अपने एक साथी के साथ उससे अश्लील हरकत करने लगा। शोर-शराबा सुनकर छात्राएं उसके पास पहुंची तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते बाइक से फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके मोबाइल पर कॉल कर उसका जीजा व उसका एक साथी अश्लील बातें करते है। बुधवार की शाम पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके जीजा कमलेश यादव और सुनील यादव के खिलाफ छेडख़ानी, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें