फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने की शक में युवक को पीट कर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में बुधवार की रात कुछ लोगों ने बाइक चुराने का प्रयास करने के शक में एक युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसको बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर डॉयल 100 की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन नाराज लोगों ने आरोपी को पुलिस कर्मियों के हवाले करने से इंकार कर दिया। उन लोगों ने स्वयं आरोपी को कोतवाली ले जाकर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब पौने आठ बजे राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप कुछ लोगों ने एक युवक को बाइक चुराने का प्रयास करने की शक में पकड़ लिया। भीड़ ने युवक से उसका नाम-पता पूछना शुरू किया तो वह उनसे उलझ गया। इससे खफा होकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। इसकी जानकारी किसी व्यक्ति ने सौ नंबर पर दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पहुंच गई।
पुलिस कर्मियों ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ ने यह कहते हुए युवक को उनके कब्जे में नहीं दिया कि वे लोग खुद उसको लेकर कोतवाली लेकर जा रहे हैं। कोतवाली में युवक को सुपुर्द करते हुए लोगों ने बताया कि आरोपी युवक एक बाइक को चुराने के लिए उसमें चाभी लगा रहा था। पुलिस ने बताया हिरासत में लिया गया युवक शाहगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। समाचार लिखे जाने तक युवक से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें