फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। बैढन सहित दर्जनों स्थानों पर चोरियों को सिलसिलेवार अंजाम देने वाले एक अन्तर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने डीएवी स्कूल के पीछे स्थित निर्माणाधीन मकान में चोरी की योजना बनाते समय सोमवार की रात्रि गिरफ्तार किया। उनके पास से लाखों रुपये के जेवरात व अवैध असलहे मिले हैं। जबकि एक बदमाश भाग निकला।
सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेस में बताया कि सोमवार की रात्रि सूचना मिली कि मुख्यालय के पुराने डीएवी रोड के पास एक निर्माणाधीन मकान में कुछ लोग चोरी व लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे, नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, कोतवाली टीआई मनीष त्रिपाठी एवं नवानगर टीआई यू पी सिंह की टीम ने चोरों को दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ व तलाशी में सदस्यों के पास से 315 बोर के एक तमंचा सहित धारदार हथियार व चोरी का 5 किलो चांदी व 85 ग्राम सोने के जेवरात सहित नगदी बरामद किया गया। आरोपियों ने अपना नाम राम कुमार बसोर निवासी बुंधेेला, रामजनम बसोर निवासी बरहा टोला थाना बरगवां, सिपाही उर्फ राम ब्रिज बसोर निवासी लामीदह थाना सरई, सेठ उर्फ गोविंद प्रसाद बसोर निवासी बुधेला, बहादुर बसोर निवासी लामीदह थाना सरई बताया, जबकि बरगवा निवासी पिंटू बसोर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट में -
कहां हुई थीं चोरियां
अनपरा। बैढन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुटार में राजेश सोनी, गनियारी में सतीश पांडे, परसोना स्थित शराब दुकान, डीएवी रोड में सवाई लाल शाह, ग्राम खजुरी में अजय पांडे, ग्राम गहिलरा में हरीश चंद पटेल, बैढन डीएवी रोड में लक्ष्मी शुक्ला, आईडीबीआई बैंक के पास शाहिद रहमान, एनसीएल बाउंड्री के पास प्रदीप पांडे व हर्रई निवासी एडवोकेट रवींद्र प्रसाद पांडे के घर पर चोरी की घटना को अंजाम देने में आरोपी शामिल थे। आरोपियों ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के चांदनी बिहारपुर के साथ मध्य प्रदेश के कटनी, बालाघाट, सीधी, और सिंगरौली में चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें