फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर हुई छापेमारी, प्लास्टिक पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने पुलिस के साथ बुधवार देर शाम छापेमारी कर नगर के कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ा। इस कार्रवाई में पांच दुकानों दुकानदारों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी नशे बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पॉलिथीन और थर्माकोल पर शासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के संबंध में बुधवार देर शाम कुल 25 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आद्या प्रसाद, कैलाशनाथ क्लॉथ, सुजीत किराना स्टोर एंड जनरल मर्चेंट, जय गुरुदेव जनरल स्टोर, सुनील कुमार पुत्र छेदीलाल की किराने की दुकान एवं किशोर कुमार पुत्र अर्जुन लाल की किराने की दुकान में पॉलिथीन, थर्माकोल पाया गया। पांचों दुकानों पर पाए गए पॉलिथीन, थर्माकोल को जब्त कर सभी से एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। शेष दुकानों, प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई कि पॉलिथीन , थर्माकोल का न तो खरीद बिक्री करें और न ही दुकानों पर प्रयोग करें। ऐसा करते पकड़े जाने पर एक हजार से 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। जांच टीम में प्रमोद कुमार शुक्ला, संजय कुमार सिंह, शंकर लाल शामिल रहे।
विज्ञापन


‘ ’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें