सोनभद्र (चोपन)। प्रीत नगर स्थित एक मोटर पार्ट्स की दूकान में शुक्रवार की रात्रि को चोरों ने चोरी की। दराज में रखे 35 हजार रुपये चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरा भी उठा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दूकानदार सुरेश गर्ग की प्रीतनगर में आटो मोबाइल पार्ट की दूकान है। शुक्रवार की रात में रोज की तरह वह दूकान बंद कर घर चला गए। रात में किसी समय चोरों ने दूकान के पीछे से लोहे की चादर के दरवाजे को तोड़ दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने भी मौका मुआयना करते हुए दूकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।