फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर काटकर पानी भरने के खिलाफ कोतवाली पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के केवटा गांव में दीवां माइनर के पास नहर काटकर बाउली भरने के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में किसान कोतवाली पहुंचे। किसानों का आरोप है कि कुछ दबंग लोग नहर काटकर गलत तरीके से बाउली में पानी भर रहे हैं। इससे अन्य किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

केवटा गांव से होकर जाने वाले दीवां माइनर से आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई की जाती है। कुछ लोग नहर को काटकर पास में बने एक बाउली में पानी भरते रहते हैं। रविवार को भी ऐसा करने पर लोगों ने विरोध किया। इस पर गांव के शिव पूजन राम पाठक, साधू राम, पुष्कर पाठक, अरविंद, बाबूलाल, जगरनाथ, जयप्रकाश यादव, अछैबर, सत्येंद्र कुमार, अमरनाथ, लालता समेत केवटा और पीपरवार के करीब तीन दर्जन किसान कोतवाली पहुंचे। प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव के कुछ लोग गलत तरीके से नहर के पास एक बाउली बनाकर हमेशा उसमें नहर का पानी भरते रहते हैं। इससे केवटा गांव समेत आस पास के किसानों को धान की फसल सिंचाई करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। मौके पर माइनर को काट दिया गया है जिसके कारण किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा हैं। किसानों ने तहरीर देकर नहर काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही नहर माइनर को दुरुस्त कराये जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें