फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कुसम्हा गांव में शनिवार को विवादित भूमि से धान की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटाई बंद करा दी। इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह करीब नौ बजे विवादित भूमि में धान की फसल काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दो व्यक्ति आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान किसी ने सौ नंबर पर घटना की सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे तो विवाद में शामिल अधिकांश लोग हट गए। जवानों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने कहा दोनों पक्ष से हिरासत मेें लिए गए एक-एक व्यक्ति आपस में सुलह-समझौते की बात कर रहे हैं। राजस्वकर्मी से पता लगाया जा रहा है कि जिस भूमि को लेकर विवाद हो रहा है वह किसके नाम से है। फिलहाल दोनों पक्षों को फसल काटने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें