सेवराई। गहमर और दिलदारनदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे लाइन पर शनिवार को एक अज्ञात पुरुष और महिला का शव मिला। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी।
गहमर थाना क्षेत्र के दानापुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे स्टेशन के पूरब आउटर सिग्नल के पास पोल संख्या 688/27 एवं 688/29 के बीच अप लाइन पर आज सुबह लोगों ने एक युवक का छत-विक्षत शव देखा। इसकी खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग मृतक की पहचान करने में जुट गए। पहचान न होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भदौरा स्टेशन के पश्चिमी छोर के आउटर सिग्नल के बाहर पोल संख्या 690/25 के पास एक 45 वर्षीय महिला का ट्रेन से कटा हुआ क्षत-विक्षत शव देखा। पहचान न होने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रेलवे लाइन पर मिलने वाले महिला और पुरुष के शव को कब्जे में ले लिया गया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताया कि रात में शायद किसी ट्रेन की जद में आने से दोनों की मौत हुई है।