फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से नाराज ग्रामीणो ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के खेवंधा बालू साइट पर रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महेश (20) पुत्र कल्याणी का शव मिला था। शव के दाह संस्कार के बाद सोमवार की सुबह लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने बालू साइट पर हमला बोल दिया। यहां बालू लादने के लिए खड़े करीब दर्जन भर ट्रकों के शीशे फोड़ दिए। ठेकेदार के परमिट ऑफिस पर भी हमला किया और खिड़की दरवाजे तोड़ दिए। सूचना पर एसडीएम सदर, एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा करने वाले फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

खेवंधा गांव का महेश बालू साइट के पास गुटखा आदि बेचता था। रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव खदान के जाने वाले मार्ग पर मिला था। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पिता कल्याणी ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सोमवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिवार वालों के साथ ही ग्रामीण बालू साइट पर लाठी-डंडे से लैस होकर धमक पड़े। साथ ही वहां ग्रामीणों ने कई ट्रकों के शीशे फोड़ दिए। परमिट आफिस में भी तोड़फोड़ की। बगल में खड़ी जेसीबी मशीन में भी तोड़फोड़ किया। ग्रामीणों के हमले से बालू साइट पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर अरुण कुमार दीक्षित, सदर एसडीएम शादाब असलम, सीओ सदर विवेकानंद तिवारी मौके पर पहुंच गए। कई थानों की पुलिस भी पहुंची। उनके पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए थे। जैसे ही घटना पर अधिकारियों का आना शुरु हुआ, बालू लादने के लिए खड़े दर्जनो पोकलैन मशीनों को वहां से हटवा दिया गया और लोडिंग बंद करा दी गई। मौके पर जुगैल, चोपन, ओबरा, राबर्ट्सगंज, हाथीनाला, दुद्धी, महिला थाना की पुलिस व पीएससी जवान मौजूद रहे।

खेवंधा बालू साइट पर मृतक महेश के परिवार वालों को मुआवजे के लिए भड़काकर कुछ ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कराया है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। शांति व्यवस्था कायम है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। -आरपी सिंह, एसपी, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें