फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव में तैनात सफाईकर्मी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एडीओ पंचायत रामउदय यादव की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अपने पे-रोल पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रुपये निकालने का आरोप है। कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी सफाईकर्मी बृजेश कुमार सिंह माह जून एवं सितंबर 2017 के पे रोल पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विभाग में जमा किया था। जब पे रोल का सत्यापन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरिओम सिंह से कराया गया तो खुलासा हुआ कि सफाईकर्मी ने पे रोल पर उनका फर्जी हस्ताक्षर किया था। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरिओम सिंह ने सत्यापन रिपोर्ट में अवगत कराया कि सफाईकर्मी बृजेश कुमार सिंह के मार्च 2016 तक के पे रोल पर ही उन्होंने हस्ताक्षर किया था। इसके उपरांत जो भी पे रोल जमा किया गया है, सभी पर फर्जी हस्ताक्षर किया गया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सफाईकर्मी बृजेश कुमार सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 467 एवं 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें