सोनभद्र (बभनी )। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गांवों तथा जंगलों में सोमवार को पुलिस एवं पीएसी जवानों ने सघन कांबिग की। क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के टोह में सघन कांबिग करते हुए पुलिस एवं पीएसी जवान आसनडीह, रंदह, गायदह, जोबेदह, सागसोती, इकदीरी, बजिया आदि गांवों में कांबिंग की। इस दौरान जंगली रास्ते से गुजरने वालों की सघन तलाशी ली गई एवं उनसे नक्सलियों के बारे में पूछताछ कर नक्सलियों के बारे में जानकारी हासिल की गयी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उन्हें भयमुक्त रहने को कहा। कहा कि अगर गांव में कोई भी अपरिचित व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल थाने पर दें। अपरिचितों को अपने घरों में शरण न दें। अगर कोई किसी भी प्रकार का दबाव बनाये तो उनके दबाव में न आयें। कोई अगर प्रलोभन देता है तो उनके बहकावे में न आयें। बल्कि इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें।