फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की जांच नहीं करेंगे थाना इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने थाना प्रभारियों को अवैध खनन या परिवहन की जानकारी होने पर तत्काल अपने क्षेत्र के टास्क फोर्स को सूचित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से अवैध खनन की जांच करने वाले इंचार्जों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन थाना प्रभारियों के क्षेत्र में अवैध बालू, पत्थर का खनन, भंडारण एवं ओवरलोड वाहनों के संचालन होने की सूचना मिलती है तो वह मौके पर पहुंच कर डीएम की ओर से एसडीएम, सीओ की अगुवाई में गठित टास्क फोर्स टीम को सूचित करें। जब तक टीम मौके पर नहीं पहुंचती है तब तक निगरानी करते रहें। कहा कि यदि किसी थाना प्रभारी या उनके मातहतों द्वारा खनन क्षेत्रों में जाकर जांच पड़ताल करने की शिकायत मिली तो जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। पीड़ितों की खुद की समस्याएं समझ कर दूर करने करें, ताकि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बना रहें। बैठक में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, सीटी सीओ विवेकानंद तिवारी, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, राबट्र्सगंज कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा, घोरावल कोतवाल आशीष सिंह, पन्नूगंज थानाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें