फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानधाता में किराना व्यापारी समेत दो को बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता/जेठवारा। अपाची सवार तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी समेत दो लोगों को तमंचा सटाकर लूट लिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।  जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह निवासी परितोष वैश्य बाजार में ही किराने की दुकान चलाता है। बुधवार को वह खरीदारी करने के लिए मानधाता गया था। वह एक डाला मैजिक पर सामान लादकर घर लौट रहा था। हैंसी के पास एक अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। चालक को तमंचा सटा दिया। परितोष के पास मौजूद मोबाइल और तीन हजार रूपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


इसके बाद पीपरपुर के पास बकुलाही नदी के किनारे हरिओम इंडियन गैस एजेंसी की गाड़ी को बदमाशों ने फायर कर रोक लिया। सेल्समैन के पास मौजूद 25 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए फायर करते हुए मानधाता की ओर भाग निकले। सूचना पर एसओ मानधाता मौके पर पहुंचे, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। परितोष ने मानधाता पुलिस को तीन बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें