सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को भारतीय रोड लाइन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक अश्वनी सिंह की तहरीर पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी एवं भारतीय रोड लाइन प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के प्रबंधक अश्वनी सिंह का कहना है कि उसकी कंपनी का कारोबार सोनभद्र में चलता है। कुछ लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार करने का बायोडाटा ईमेल के जरिए कंपनी को भेजा था जिसे कंपनी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद विपक्षियों ने झांसा देकर डीजल एवं रास्ते के खर्च के नाम पर उनकी कंपनी से विनायक ट्रेडर्स के खाते में तीन लाख 28 हजार रुपये डलवा लिया। ऐसा धोखाधड़ी कर रुपये गबन करने के लिए किया। पुलिस ने बताया कि अश्वनी की तहरीर पर अजय जौहरी, मनोज अग्रवाल, मुकेश शुक्ला, कथित ड्राइवर समेत के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन का केस दर्ज कर लिया है।