फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत, सात घायल

Fri, 29 Sep 2017 10:29 PM IST
ballia
विज्ञापन
रसड़ा में सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते सीओ। - फोटो : ballia
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। करीब  एक घंटे पहुंचे क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी ने आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कटया गांव के बुढ़वा मौजा निवासी 60 वर्षीय युदुनाथ प्रतिदिन की तरह भोर में बालटा लेकर साइकल से पड़ोस के गांव में दूध लेने के लिये जैसे ही सड़क पर पहुंचे। वैसे ही तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। धक्का मार कर भाग रहे ट्रक ने 100 की दूरी पर सड़क पर दौड़ लगा रहे रहे रेंखहा निवासी लकी गुप्ता (20) तथा सरजुलाल (18) धक्का मार दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के  लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी के समीप गुरूवार की देर रात्रि दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर निवासी बाइक सवार छट्ठू (22) गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि शेष दो युवकों को मामूली चोटें आयी। उधर, चितबड़ागांव थाना के मंडी समिति के सामने मोहम्मदाबाद चितबड़ागांव मुख्य मार्ग पर साइकल व बाइक की टक्कर में कस्बा  के गोखले नगर निवासी महमूद आलम (13) पुत्र शब्बीर हुसैन तथा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी संतोष साहनी (22) तथा जितेंद्र सहनी (21) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां महमूद आलम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें