फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों को पकडने के लिए छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चार दिन पहले उरमौरा गांव में हुई छात्र आशुतोष कांत मिश्र की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। साथ ही आशुतोष के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। बताते चले कि शनिवार की शाम उरमौरा में उमाकांत मिश्र के बेटे आशुतोष कांत पर घर के बाहर पांच-छह युवकों नेे लाठी-डंडे और राड से हमला कर दिया था। हमलावर उसे मृत समझ भाग निकले थे। हालांकि उसी रात गंभीर रूप से घायल आशुतोष की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुसौली गांव निवासी विष्णु और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मंगलवार को पुलिस टीम ने पुसौली और उरमौरा समेत कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस किसी को हिरासत मेें लेने से इंकार कर रही है। सिटी सीओ अभिषेक सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
ओबरा। ओबरा डिग्री कॉलेज बीएससी के छात्र आशुतोष मिश्र की हत्या पर मंगलवार को छात्रों ने गुस्से का इजहार किया। महाविद्यालय में छात्रसंघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई शोकसभा में दो मिनट मौन रखकर आशुतोष की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही कॉलेज में कामकाज बंद रखा गया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु यादव, अभिषेक सेठ ने कहा कि जिले में अपराध बढ़ता जा रहा है। छात्र की हत्या निंदनीय और शर्मनाक है। उपाध्यक्ष परमेंद्र कुमार, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष अनंत दत्त पाठक आदि ने जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। इस दौरान रवि प्रकाश पांडेय, सतीश यादव, शुभम पटेल, शशांक गोस्वामी, वैभव सिंह, प्रकाश, प्राध्यापक प्रमोद केशरी, रुचि शुक्ला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें