फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के परासी वार्ड चार में युवक की हत्या व पत्नी को घायल करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को औड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि घटना में प्रयुक्त हथियार को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक माह पहले मृतक अजय भारती व उसके बड़े भाई श्रवण भारती की उसके मामा दिनेश से जमकर लड़ाई हुई थी। जिस पर दिनेश ने डायल 100 पर घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में लेकर अनपरा थाने में बैठा दिया था, जहां दूसरे दिन परिजनों व आसपास के लोगों के समझाने-बुझाने पर पुलिस ने तीनों को मारपीट न करने का हिदायत देकर छोड़ दिया था। बताया जाता है कि अक्सर मामा व भांजे में किसी बात को लेकर लड़ाई हो ही जाती थी। घटना के दिन भी मामा दिनेश से उनकी कहासुनी हुई थी । जिसमें दिनेश के किरायेदार आरोपी पिंटू यादव व दीपक यादव दिनेश भी शामिल थे और मंगलवार की रात अजय व उसकी पत्नी पर हमला कर जख्मी कर दिया गया। अजय की उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा के मुताबिक मामले में नामजद आरोपी राम विनय मेहता, पिंटू यादव व दीपक यादव को औड़ी मोड़ अनपरा से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। इधर मृतक की पत्नी अभी भी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती है। उसे अभी यह भी नहीं पता है कि उसका पति अब इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें