फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की तलाश में भटक कर चपकी पहुंचा लकडबग्घा,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी। आसमान से बरस रही आग समान धूप से मानव के साथ पशु-पक्षी बेहाल हो गए हैं। शुक्रवार को पानी की तलाश में बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में एक लकड़बग्घा पहुंच गया। लकड़बग्घे के भय से लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। उधर जानकारी होने पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। लेकिन टीम के पहुंचने पहले लकड़बग्घा भाग निकला।
विज्ञापन

बताते चले कि बभनी थाना क्षेत्र के एक-दो तालाब, नदी, नाले को छोड़ कर सभी सूख गए हैं। अब प्यास बुझाने के लिए जंगली जानवरों ने गांवों की तरफ रूख करना शुरू कर दिया है । शुक्रवार को चपकी गांव में कुछ लोगों ने एक लकड़बग्घे को देखा। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वन विभाग को लकड़बग्घे की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी अवध नरायण मिश्रा टीम के साथ पहुंच कर लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए उसकी तलाश शुरू कर दिया, लेकिन मिला नहीं है। इसके बाद वनकर्मी वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें