सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीटीआई एवं पेड़ताली गांव के बीच शनिवार की सुबह खदान धसक गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन महिला घायल हो गई।
पेड़ताली निवासी चिंता देवी पत्नी रामदेव सिंह (45), कनहर निवासी पाल पत्नी राजाराम (35) सहित कई महिलाएं सीटीआई कालोनी और पड़ताली गांव के बीच स्थित छुई खदान में शनिवार की सुबह मिट्टी निकालने गई थी। मिट्टी निकालने के दौरान अचानक खदान धसक गया। घटना में चिंता देवी और पाल देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेनुमति सहित अन्य दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मोरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैढन भेज दिया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।