फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में पेट्रोल पंप से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र डूमरडीहा गांव स्थित महावीर सर्विस स्टेशन पंप पर रविवार की भोर मेें चोरी हो गई। चोरों ने सीसीटीवी का वायर काटकर कैश रूम का दरवाजा खोलकर उसमें रखे लॉकर को तोड़ पांच लाख 65 हजार चोरी कर लिया। दुद्धी सीओ सुनील कुमार विश्रोई ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। पेट्रोल पंप के स्वामी सुभाष चंद्र की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के करीब पांच किमी दूरी पर डूमरडीहा गांव में रेणुकूट-दुद्धी मार्ग पर महावीर सर्विस स्टेशन है। शनिवार की रात पंप को बंद कर कर्मचारी चारपाई पर अलग-अलग सो गए। मैनेजर रामस्वार्थ अपने कैशरूम के बाहर ताला बंद कर सोए हुए थे। रविवार भोर करीब चार बजे मैनेजर की नींद खुली तो कैश रूम का दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। कैश रूम के लॉकर से पांच लाख 65 हजार गायब मिला। मैनेजर ने तत्काल चोरी की सूचना सो रहे अन्य कर्मियों को देने के साथ ही अपने मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल पंप पर पहुंच कर पूछताछ की। इसके बाद कोतवाल ने सीओ समेत अन्य उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। सुबह दस बजे सीओ सुनील कुमार विश्नोई ने भी घटनास्थल का मुआयना कर सभी कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ किया। सीओ ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पंप मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें