फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे के समीप रविवार को चाय की दुकान पर रुपये निकालने की बात को लेकर दुकानदार व ग्राहकों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से दुकानदार और उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक को चोटें लगी। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कचहरी तिराहे के समीप रहने वाले रवि की चाय एवं नाश्ते की दुकान है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर पांच लड़के दुकान पर चाय पीने के लिए गए थे। रवि का आरोप है कि वह दुकान के अंदर कुछ लोगों को चाय देने के लिए गया तो दो युवक उसके गल्ले से करीब 4060 रुपये निकालने लगे। तभी उसने देख लिया और रुपये लेने से युवकों को मना किया तो वे मारपीट करने पर अमादा हो गए। युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो भागने के चक्कर में एक युवक सीढ़ी से गिरकर चुटहिल हो गया। दोबारा करीब साढ़े 11 बजे विवाद करने वाले अपने 15-20 साथियों के साथ उसके घर में घुसकर उसे और उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर मिली है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें