फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुर्क। कस्बे में रविवार रात विवाहिता रेनू (30) का शव अपने कमरे में पंखे से फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी सोमवार सुबह घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने रेनू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए घर में तोडफ़ोड़ करने लगे। सीओ अभिषेक सिंह ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेनू के पिता श्याम ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार चुर्क के वार्ड नंबर चार के रहने वाले धर्म सोनकर की शादी 14 दिसंबर 2015 को चंदौली जिले के चकिया निवासी श्याम लाल सोनकर की बेटी रेनू से हुई थी। रविवार रात सपरिवार भोजन करने के बाद वे लोग छत पर सोने के लिए चले गए। लेकिन रेनू अपने कमरे मेें ही सो गई। सोमवार सुबह सात बजे तक रेनू कमरे से नहीं निकली तो परिजन उसे उठाने के लिए आवाज लगाने लगा, लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद खिड़की का शीशा तोड़ कर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने कमरे का दरवाजा तुड़वा कर अंदर जाकर विवाहिता को देखा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उधर करीब साढ़े दस बजे चकिया से पहुंचे रेनू के मायके वालों में से कुछ लोगों ने ससुरालियों पर दहेज में चारपहिया वाहन न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मकान में रखे सामानों को तोडना शुरू कर दिया, इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ सीओ और कोतवाली ने पहुंच कर सभी को शांत कराया। जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराया। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि शव का पीएम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतका के पिता की ओर से मिले पति ससुर जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें