फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में स्थित बर्तन की दुकान में बुधवार की रात शार्टसर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाया। अगलगी से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार पूर्णमासी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ऐलाही गांव निवासी पूर्णमासी गुप्ता की रामगढ़ कस्बे में बर्तन की दुकान है। उनकी दुकान में बुधवार की रात 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने बिजली कर्मियों, फायर कर्मियों और दुकानदार को आग लगने की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बंद कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की नींद टूट गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों, दुकानदार व आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाया। दुकानदार ने बताया कि आग से पांच हजार नकद और हजारों रुपसे का सामान जल गया है। दुकानदार की मानें तो शार्टसर्किट से आग लगी है। पुलिस ने बताया दुकानदार ने आग से हुए नुकसान की सूचना दे दी है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें