फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर होटलों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के एक होटल में संदिग्ध व्यक्तियों के ठहरने की सूचना मिलने पर शनिवार की रात सीओ विवेकानंद तिवारी की अगुवाई में कोतवाल और चौकी प्रभारी ने नगर के होटलों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि हिरासत में लिए गए दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर राबर्ट्सगंज नगर के सराफा कारोबारी कमलेश सेठ की दुकान से उचक्के लाखों रुपये का सोने का चेन लेकर भाग गए। पीड़ित दुकानदार के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपी युवकों की खोजबीन कर रही थी। देर रात किसी ने एसपी को सूचना दी कि राबर्ट्सगंज के एक होटल में कई संदिग्ध व्यक्ति ठहरे हुए हैं। एसपी के निर्देश पर सीओ के नेतृत्व में कोतवाल भारत भूषण तिवारी, चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने अलग-अलग होटलों की जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान एक होटल से चौकी इंचार्ज ने संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लिया। यहां उनसे पूछताछ की गई। रविवार को जिन कमरों में युवक ठहरे हुए थे उसकी सघन तलाशी ली। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक हरियाणा के रहने वाले है। यहां पर वे लोग क्या करने के लिए आए थे, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें