फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में लटकता मिला कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल ब्लॉक संसाधन केंद्र पर तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अभय उर्फ पंकज मसीह (50) का शव उसके घर में बड़ेर से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना के वक्त पंकज के दरवाजे में बाहर से ताला बंद था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी दुद्धी ले गई।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे खेल रहे एक बच्चे की नजर पंकज के मकान की खिड़की पर गई तो देखा कि पंकज का शव लटक रहा है। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंकज के कमरे के दरवाजा को तोड़ कर अंदर से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक के घर के बाहर के दोनों दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि पंकज में रहता था, फिर भी अक्सर बाहर से ताला लटका रहता था । वह बंद पड़े घर में पीछे के रास्ते आता-जाता था। घटना के वक्त पंकज की पत्नी बीरा घर मौजूद नहीं थी। वर्तमान में पंकज और उसकी पत्नी में अनबन चल रही थी। पुलिस ने बताया कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। उधर खंड शिक्षाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि पंकज की पत्नी ने पखवारे पहले वेतन का एक हिस्सा देने के लिए प्रार्थना पत्र दी है। उसका आरोप था कि उसके बच्चे बड़े हो गए है, लेकिन पति घर का खर्च चलाने के लिए रुपये नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें