फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में भटकती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। किसान से 75 हजार छीनकर भागने वालों की तलाश में दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सीओ विवेकानंद तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने राबर्ट्सगंज समेत आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर छापेमारी की। वहीं स्वाट टीम वाराणसी में लुटेेेेरों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बिठगांव गांव निवासी रामचंद्र तिवारी के हाथ से रुपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसपी आरपी सिंह ने सिटी सीओ की अगुवाई में स्वाट टीम, शहर कोतवाल और चौकी इंचार्ज को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लगा है। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें