शाहगंज थाना क्षेत्र के सदारी गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों मेें मड़ई में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मड़ई मेें सो रहे मुट्ठूर (62) की जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मड़ई में आग कैसे लगी? पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
मुट्ठूर मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे के जरिए मड़ई में सोया हुआ था। उसी दौरान अचानक आग लग गई। मड़हा घास-फूस का होने के कारण कुछ देर में ही लपटें उठने लगीं। जब तक उसकी नींद खुलती, वह पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। जब परिवार वालों की नजर आग पर पड़ी तो सन्न रह गए। चीखते-चिल्लाते हुए उन्होंने मुट्ठूर को बचाने की कोशिश लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी वहीं मौत हो गई। आग कैसे लगी, जहां इसका पता नहीं चल सका है। वहीं किसी ने रंजिशन तो आग नहीं लगा दी, इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। पुलिस के मुताबिक सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।