फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बहेराखाड़ी गांव में चार वर्ष पूर्व हुए भूत-प्रेत के विवाद को लेकर गुरुवार की देर शाम रामचंद्र (52) की दो युवकों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरमुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद हुई है।
विज्ञापन

बहेराखाड़ी गांव निवासी रामचंद्र का उसकी बहन से कई वर्षों से भूतप्रेत के चक्कर में विवाद चल रहा था। चार साल पूर्व इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। रामचंद्र की पुत्री शिवकुमरिया ने बताया कि उसके पिता से बुधवार की शाम मृतक के भांजे राजकुमार व भतीजे ओमप्रकाश से पूर्व मामले को लेकर कहासुनी हुई थी। पिता गुरुवार के दिन घर में जलावनी लकड़ी काटने घर से दूर नाले की तरफ गए। पिता के पीछे दोनों युवक नाले तरफ गए और पिता पर लाठी डंडे से हमला कर हत्या कर दी। पिता पर हमला देखकर शिवकुमरिया ने पास में ही गाय चरा रही मां इंद्रमनिया से यह बताया। इस पर मां-बेटी नाले की तरफ पहुंचीं तो देखा कि खून से सना डंडा जमीन पर पड़ा हुआ था। उसी डंडे से बालू को हटा कर देखा तो कपड़े से शिनाख्त हुई। इस पर यूपी सौ नंबर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन में गाड़े गए शव को निकालकर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। चोपन पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी की तहरीर पर राजकुमार पुत्र वासदेव और ओमप्रकाश पुत्र सहदेव पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें